फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two bikes collide head-on, two dead

Sambhal News: दो बाइकों में आमने-सामने से भिड़ंत, दो की मौत

Fri, 08 Nov 2024 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 08 Nov 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collide head-on, two dead
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में गांव हाफिजपुर के नजदीक दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें बहजोई थाना क्षेत्र के गांव समनपुर निवासी बबलू (22) और दूसरी बाइक पर सवार गांव हाफिजपुर निवासी सर्वेश (55) की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन


बबलू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अपनी मां व तीन बहनों के साथ नोएडा में रहता था। कुछ दिन पहले पिता वीरेंद्र की मौत होने के बाद बबलू ने कोतवाली क्षेत्र के गांव करेली में प्लाट ले लिया था। एक दो दिन पहले बबलू मां व बहनों के साथ प्लाट में मकान का निर्माण कराने के लिए करेली आया था। बृहस्पतिवार को बबलू अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव मोहम्मपुर टांडा से हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव हाफिजपुर के रास्ते पर जा रहा था। सामने से गांव हाफिजपुर निवासी सर्वेश बाइक में पेट्रोल डलवाने पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। गांव हाफिजपुर तिराहे के पास बबलू व सर्वेश की बाइकें आमने-सामने से भिड़ गईं। मौके पर इकठ्ठा हुए आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इससे पहले पुलिस मौके पर पहुंचती, परिजन घायल बबलू को लेकर जिला अस्पताल आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्वेश को भी एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवा दिया। यहां डॉक्टर ने देखते ही बबलू व सर्वेश को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर बबलू व सर्वेश का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। जबकि बबलू के घायल साथी का उपचार किसी निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन



कोट



हादसे की जानकारी मिली है। दोनों बाइकों की आमने-सामने से टक्कर होने के चलते दो लोगों की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। -अनुज चौधरी, सीओ, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed