फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two bike riding friends killed in collision with unknown vehicle

Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की माैत

Sat, 05 Oct 2024 05:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 05 Oct 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Two bike riding friends killed in collision with unknown vehicle
जुनावई/गुन्नौर (संभल)। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बृहस्पतिवार की देर रात काली मंदिर के नजदीक अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। जिसमें एक बाइक पर सवार जुनावई के विकास (22) और झुकेरा गांव के नरेंद्र (25) की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक सवार दो युवक घायल हुए हैं। चारों युवक आपस में दोस्त थे।
विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के झुकेरा गांव के चुन्नी सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। राजघाट गंगातट पर देररात उनका अंतिम संस्कार किया गया था। जिसमें शामिल होने के लिए भतीजा राहुल उसका दोस्त नरेंद्र, जुनावई का विकास और कमल भी आए थे। परिजनों के अनुसार रात साढ़े दस बजे करीब अंतिम संस्कार होने के बाद चारों गंगातट से नरौरा चले गए। वहां से खाना खाने के बाद युवक अपने गांव लौट रहे थे। मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर काली मंदिर के पास इनकी बाइकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। एंबुलेंस की मदद से घायलों को गुन्नौर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने विकास और नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि राहुल और कमल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर मृतकों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए। वहीं युवकों की मौत से परिवार का माहौल गमगीन है।
विज्ञापन



परिवार का इकलौता था नरेंद्र
बृहस्पतिवार रात हादसे में जान गंवाने वाला नरेंद्र शादीशुदा था। अपने माता पिता का इकलौता था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। वह अपने पीछे दो मासूम बच्चों को बेसहारा छोड़ गया है। इसमें बड़ा बेटा उदित उर्फ आदित्य (3) और दुष्यंत एक वर्ष का है। मां राजवती और पत्नी ममता का रो रोकर बुरा हाल है। पिता नेम सिंह ने बताया कि नरेंद्र मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास जुनावई में चाट पकौड़ी की दुकान पर काम करता था। पांच भाइयों में वह दूसरे नंबर का था। अभी उसकी शादी नहीं हुई है। पिता जानकी राजमिस्त्री का काम करते हैं। उसकी मौत से परिवार का माहौल गमगीन है। मां शीला उसकी मौत से बेसुध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed