फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two bike riding friends die in tractor-trolley collision

Sambhal: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, परिजनों में मच गया कोहराम

Sun, 12 Nov 2023 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Updated Sun, 12 Nov 2023 12:57 AM IST
सार

पुलिस ने सूचना के बाद बाइक सवार युवकों को अस्पताल पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टरों से उन्हें मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चालक की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Two bike riding friends die in tractor-trolley collision
संभल में हुए हादसे में दो लोगों की जान चली गई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिचैटा चौराहे पर बाइक सवार युवकों को रौंदते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली खंदक में पलट गई। हादसे में गुरगांव निवासी राजू (19) उसके दोस्त परवेंद्र (25) की मौत हो गई। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गुरगांव निवासी राजू पुत्र हुकम सिंह व उसका दोस्त परवेंद्र पुत्र सोनपाल शनिवार की शाम बिलारी से लौट रहे थे।

विज्ञापन


बिचैटा चौराहे के पास पहुंचने पर कुढ़फतेहगढ़ की ओर से आ रही तेज गति ट्रैक्टर-ट्रॉली उनकी बाइक को रौंदते हुए खंदक में पलट गई। हादसे में बाइक सवार राजू और परवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर एकत्र लाेगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को निजी वाहन से चंदौसी अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


जहां पर चिकित्सक ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। परिवार वालों ने बताया कि युवक पटाखे खरीदने गए थे। पुलिस से हादसे की सूचना मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ट्रैक्टर चालक भी हुआ घायल

हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंंत्रित होकर खंदक में पलट गए। जिसमें ट्रैक्टर चालक भी घायल हो गया। उसे चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक बेहोशी की हालत में है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed