फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two arrested with two lakh charas

बीस लाख रुपये की चरस के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 11 Jan 2018 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 11 Jan 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with two lakh charas
CRIME - फोटो : DEMO PHOTO
कोतवाली पुलिस ने 21 लाख की चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनका एक साथी भागने में कामयाब रहा। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा है। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को तड़के 3.20 बजे रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें मालगोदाम रोड तिराहे पर तीन लोग पैदल आते दिखाई दिए। जिनके हाथों में थैले व एक प्लास्टिक का कट्टा था। पुलिस ने तीनों को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। लेकिन पुलिस ने दौड़कर दो लोगो को पकड़ लिया। जबकि एक कट्टा छोड़कर भाग गया। पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


पुलिस ने जब थैले व कट्टे की तलाशी ली तो तीनों में चरस निकली। पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमकार यादव ने बताया कि आरोपियों से बरामद 21 किलो चरस व एक वजन तोलने की मशीन बरामद की। पकड़ी गई चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब बीस लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम दिनेश गुप्ता पुत्र मोहनलाल गुप्ता निवासी मुहल्ला देवी, कोतवाली चंदौसी, दूसरे ने अपना नाम नरेंद्र उर्फ पुत्र सतीश चंद्र निवासी मुहल्ला रंगरेजान थाना बदायूं जनपद बदायूं बताया। जबकि भागने वाले का नाम बब्लू पुत्र सुरेश चंद्र निवासी मुहल्ला बुद्ध बाजार कस्बा व थाना दातागंज बदायूं बताया।
विज्ञापन


पुलिस ने दिनेश के पास छह किलो 800 ग्राम, नरेंद्र गुप्ता से 11 किलो 200 ग्राम चरस बरामद की तथा छोड़कर भागे बब्लू के थैले से दो किलो 50 ग्राम चरस बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि यह लोग दातागंज से चरस लाकर जनपद व जनपद के आसपास क्षेत्र में सप्लाई करते आ रहे थे। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक ने दोनों आरोपियों को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये के पुरस्कार देने की घोषणा की है। स्क्वाड प्रभारी रणवीर सिंह व उनके साथी तथा कोतवाली के उपनिरीक्षक गिरिराज किशोर व साथी कांस्टेबल शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed