फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two arrested with smack of 27 lakhs

27 लाख की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with smack of 27 lakhs
बहजोई (संभल)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्मैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई है। गिरफ्त में आए लोगों के पास से करीब पांच लाख रुपये कैश भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की सीमा पर बैरियर लगाकर की जाने वाली चेकिंग शनिवार को भी जारी रही। बहजोई थाने के प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि बहजोई-इस्लामनगर मार्ग पर गांव मऊ-कठैर के निकट से पुलिस को चेकिंग के दौरान पैदल जा रहे दो लोगों के पास स्मैक मिली। जानकारी करने पर स्मैक की कीमत 27 लाख रुपये पता चली। तलाशी में उनके पास से पांच लाख पांच सौ रुपये भी मिले। इस नकदी के बारे में दोनों लोग कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में गिरफ्त में आए लोगों ने अपने नाम शौकीन व मुनव्वर बताए। दोनों शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र के पावटी के रहने वाले हैं। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed