फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two animals died due to high tension current, the head also got scorched

हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से दो पशुओं की मौत, प्रधान भी झुलसीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Two animals died due to high tension current, the head also got scorched
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर धीर में हाईटेंशन लाइन का करंट भूमि पर उतरने पर दो पशुओं की मौत हो गई। ग्राम प्रधान करंट की चपेट में आने से झुलस गईं। उनका उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे गांव लतीफपुर धीर की ग्राम प्रधान ममता देवी पशुशाला में अपने पशुओं को पानी पिला रहीं थीं। हाईटेंशन लाइन का पोल उनकी पशुशाला में लगा है। तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के पोल पर लगी डिश प्लेट टूटने से पोल में करंट आने से भूमि में प्रवाहित हो गया। करंट की चपेट में आने से दो पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ग्राम प्रधान झुलस गईं। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पति मुकेश कुमार ने जरीफनगर विद्युत सब स्टेशन को फोन कर सप्लाई बंद कराई। सप्लाई बंद कराने के बाद मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। आनन-फानन ग्राम प्रधान ममता देवी को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस और पशु चिकित्सकों की टीम पहुंच गई। ग्रामप्रधान पति के कहने पर मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed