फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two accused going to sell stolen tractor caught with tractor, two absconding

संभल: चोरी किया हुआ ट्रैक्टर बेचने जा रहे दो आरोपियों को ट्रैक्टर संग पकड़ा, दो फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two accused going to sell stolen tractor caught with tractor, two absconding
असमोली। खाबरी भोला से चोरी हुआ ट्रैक्टर पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि पुलिस को देखकर दो आरोपी मौके से भाग गए। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। असमोली थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान दारापुर चौराहे से चोरी के ट्रैक्टर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो तमंचे भी बरामद हुए हैं। बताया कि उन्होंने आठ फरवरी की रात को एक मकान में खड़े ट्रैक्टर को चोरी किया था। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई। रविवार को चार आरोपी ट्रैक्टर को बेचने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। जिसमें दो आरोपी अमरोहा जिले के रजबपुर थाना अंतर्गत गांव सलारपुर खालसा निवासी मुर्तलिब और डिडौली थाना क्षेत्र के गांव जोई निवासी आजम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस को देखकर उनके दो साथी अमरोहा जिले के गांव धनौरा उर्फ मुरादनगर निवासी आरिफ उर्फ मोटा और ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव नहरौली निवासी रिजवान मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed