फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two accidents occurred on Ganga Expressway in one and a half hours, 7 people from two families were injured.

Sambhal News: डेढ़ घंटे में गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए दो हादसे, दो परिवारोें के 7 लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two accidents occurred on Ganga Expressway in one and a half hours, 7 people from two families were injured.
सौंधन (संभल)। गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए डेढ़ घंटे के अंतराल में हुए दो हादसों में दो परिवारों के सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से कई को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। एक हादसे के बाद दो युवक आधे घंटे तक 108 एंबुलेंस पर फोन करते रहे लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद युवकों ने खुद घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पहला हादसा रविवार सुबह करीब पांच बजे थाना कैला देवी थाना क्षेत्र की खिरनी चौकी के गांव बसला के निकट हुआ। अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में हरियाणा के गुड़गांव बसई के रहने वाले अभिषेक (40), उनकी पत्नी स्मृति सिंह, बेटा आरव (13) और बेटी आरोही (15) घायल हो गई। गनीमत रही एयरबैग खुलने की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। यूपीडा की एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अभिषेक अयोध्या में श्री राम मंदिर दर्शन करने के लिए अपने परिवार के साथ जा रहे थे।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। इस हादसे में वाहन में सवार मध्यप्रदेश के गांव बेल्दा निवासी रोहित शुक्ला और उनकी पत्नी नूपुर शुक्ला और डेढ़ वर्ष की मासूम सृष्टि घायल हुई। रोहित अपनी सुसराल मेरठ के शांति विहार ट्रांसपोर्ट नगर जा रहे थे। हादसे के बाद पहुंचे दो युवक इशांत और बिंद्रा ने घायलों को सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय रहते उनका उपचार शुरू हो सका। बाद में पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद के निवासी ईशान बिंद्रा ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे पलटी एसयूवी को देखकर वह रुके थे। गाड़ी के अंदर मासूम बच्ची सहित पति-पत्नी फंसे हुए थे, उन्हें वहां से निकाला और मदद के लिए कॉल की। लेकिन आधे घंटे तक कॉल करने के बाद भी 108 एंबुलेंस कॉल रिसीव नहीं हुआ। अपनी गाड़ी से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर आए।
थाना प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे पर पंक्चर होने के बाद एक गाड़ी पलटी थी। गाड़ी को सीधा कराकर यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed