फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tubewell owner raped an eight-year-old boy who went to bathe

नहाने गए आठ साल के बालक से नलकूप स्वामी ने किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tubewell owner raped an eight-year-old boy who went to bathe
जुनावई/चंदौसी(संभल)। जिले के एक गांव में जंगल में नलकूप पर नहाने गए आठ वर्षीय बालक को नलकूप स्वामी ने पकड़ लिया और नलकूप की कोठरी में उसके साथ दुष्कर्म किया। बालक ने घटना की सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म व मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना जुनावई क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका आठ वर्षीय बेटा शनिवार की शाम करीब चार बजे जंगल में गांव निवासी भगवान सिंह के नलकूप पर नहाने गया था। आरोप है कि वहां पर नलकूप स्वामी भी था। उसने बालक को पकड़ लिया और कोठरी में ले गया। इस दौरान वहां से अन्य बालक भाग आए। आरोपी ने कोठरी में उसके बेटे के साथ दुष्कर्म किया और मारपीट भी की। शाम को बालक घर पहुंचा, तो गुमशुम था। पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया। कुछ देर बाद उससे प्यार से पूछा, तो उसने सारी बात बता दी। इसके बाद वह थाने पुलिस से शिकायत करने आ रहा था। आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने बातचीत करने की बात कहकर थाने नहीं आने दिया। इसके बाद सोमवार को बालक के पिता ने थाने आकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी भगवान सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी फरार है। पुलिस ने बालक को मेडिकल के लिए भेज दिया है। सीओ गुन्नौर देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जुनावई थाना क्षेत्र के गांव में बालक के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। बालक को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी घर से फरार है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed