फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Truck inujres 5 children to school bus

ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर, पांच बच्चे चोटिल

Thu, 14 Dec 2017 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 14 Dec 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
Truck inujres 5 children to school bus
डेमो इमेज
कोहरे के दौरान तेज रफ्तार हादसे की वजह बन गई। संभल कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह कोहरे के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली बस को टक्कर मार दी। बस क्षतिग्रस्त हो गई। पांच बच्चे और परिचालक चोटिल हुए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अपनी अपनी सीट पर बैठे बच्चे एक-दूसरे पर गिर पड़े। परिजनों ने चोट खाए बच्चों का निजी अस्पताल में उपचार कराया। टक्कर से बस का शीशा भी टूट गया। हालांकि किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने बस के चालक और ट्रक के परिचालक को हिरासत में ले लिया। ट्रक भी पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन


संभल-मुरादाबाद मार्ग स्थित सेंट अम्तुल स्कूल की बस का चालक फरीद, बुधवार को सुबह गांवों से बच्चों को लेते हुए संभल के लिए चला। कोहरे के बीच बस गांव हैबतपुर, सिकंदरपुर, चंदायन, हसनपुर मुनजब्ता और भवानीपुर पहुंची। इस दौरान उसमें बच्चे सवार होते रहे। जैसे ही सुबह 7.30 बजे चालक ने बस को गांव भवानीपुर से चंदौसी-संभल मार्ग पर गांव मोहम्मदपुर टांडा जाने के लिए मोड़ा। तभी चंदौसी की तरफ से आ रहे ट्रक ने स्कूल की बस को चालक की साइड में टक्कर मार दी। हादसे बस क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


गांव सिकंदरपुर के मुंतखाब अली की बेटी कक्षा एक की छात्रा हलीमा, मुजम्मिल का बेटा कक्षा तीन का छात्र मन्नान और उसमान का बेटा कक्षा तीन का छात्र मोहम्मद जैस, हसनपुर मुनजब्ता के हाजी फईम की बेटी कक्षा आठ की साहिबा फात्मा, गांव चंदायन के इमरान अहमद का बेटा कक्षा छह का छात्र गाजी अख्तर के अलावा बस का परिचालक नवाबजान निवासी सिरसी चोटिल हो गए। हादसे से बच्चे सहम गए। सूचना मिलने पर पुलिस और बच्चों के परिजन पहुंच गए। परिजन बच्चों को ले गए। उनका निजी अस्पताल में उपचार कराया। ट्रक में लोहे का कबाड़ था और उड़ीसा के कटक से पंजाब के पटियाला जाना था। पुलिस ने ट्रक के परिचालक सोनू निवासी पटियाला और बस के चालक फरीद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में लिया हुआ है। कोतवाल अनिल समानिया ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रों के परिजनों में मची अफरातफरी
संभल। स्कूल बस में टक्कर मारने की सूचना मिलते ही बस से स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों में अफरातफरी मच गई। हर कोई दुर्घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। हालांकि मामूली चोट देखकर कुछ राहत मिली। छात्रा साबिहा की मां जहांआरा ने बताया कि बेटी स्कूल बस से स्कूल जाने के लिए रवाना हुई थी। जानकारी मिली है कि बस में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। बेटी के मुंह, नाक और पैर में चोट आई है। बेटी ने फोन किया तो मैंने अपने पति को भेजा। बेटी का गांव में ही उपचार कराया है। पैर पर सूजन है। बेटी ने बताया अगर बस थोड़ी पीछे ओर चली जाती तो खंदक में गिर जाती।

तो ही छात्र गाजी के पिता इमरान अहमद ने बताया कि मेरे दोनों बेटे सुबह स्कूल के लिए बस से गए थे। बीस मिनट बाद ही एक बेटे ने हादसा हो जाने की बात बताई तो मैं घबरा गया। मौके पर पहुंचा और बेटों को लेकर गांव में उपचार कराया। मेरे एक बेटे गाजी अख्तर के मुंह में चोट आई है जबकि दूसरे बेटे फैजी अख्तर के चोट नहीं है। हादसे की वजह ट्रक द्वारा बस में टक्कर मारने की बात सामने आई।

छात्र मन्नान के पिता मुजम्मिल ने बताया कि मेरा बेटा और भतीजी हलीमा स्कूल के बस में बैठकर गए थे। कुछ देर बाद सूचना मिली कि बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना के बाद मैं मौके पर पहुंच गया। बेटे के सिर में चोट आई है जबकि बेटी के चेहरे पर चोट है। उसे तीन टांके भी आए हैं। गांव में ही उपचार कराया जा रहा है।



ट्रक की टक्कर से बस के परिचालक को चोट लगी है। परिजन बच्चों को घर ले गए। उन्होंने बताया कि बच्चों को मामूली खरोंच हैं। किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है।
एस उसमानी, प्रधाचार्य सेंट अम्तुल स्कूल


भवानीपुर से बस सड़क पर चढ़ाई तो चंदौसी की तरफ से आए ट्रक ने टक्कर मारी। मैं खिड़की पर खड़ा था। मैं चोटिल हो गया। चार-पांच बच्चे चोटिल हुए हैं। दो-तीन को मैंने देखा है।
नवाबजान, बस का परिचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed