फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Truck full of cement overturned uncontrollably, three laborers buried

सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, तीन मजदूर दबे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Truck full of cement overturned uncontrollably, three laborers buried
संभल। सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और ट्रक पर बैठे तीन मजदूर सीमेंट के कट्टों के नीचे दब गए। हादसा देख मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सीमेंट के कट्टों के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और ट्रक को किसी तरह सीधा कराया और सीमेंट के कट्टे हटवाए गए।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव चपतियों की मढ़ैया में रविवार की दोपहर एक बजे करीब हयातनगर में सीमेंट के कट्टों से भरा ट्रक गांव रसूलपुर धतरा जा रहा था। जैसे ही चपतियों की मढै़या के नजदीक पहुंचा तो सामने से बाइक सवार आ गया। ट्रक चालक ने बाइक सवार को बचाने का प्रयास किया तो ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक पर बैठे मजदूर हयातनगर निवासी वीरपाल, छोटे सिंह और नाजिम सीमेंट के कट्टों के नीचे दब गए। चालक हादसे के बाद भाग गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हादसा देखा तो मौके पर पहुंच गए। किसी तरह सीमेंट से भरे कट्टे हटाए और मजदूरों को बाहर निकला गया। साथ ही एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां उपचार के बाद मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। मजदूरों ने बताया कि हयातनगर के एक सीमेंट गोदाम से छोटे दुकानदारों की दुकानों पर सीमेंट पहुंचाने के लिए लेकर चले थे। रास्ते में हादसा हो गया। वहीं हयातनगर इंस्पेक्टर राजेश सोलंकी ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed