फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Truck collides with car near T-point, four injured

टी-प्वाइंट के पास ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with car near T-point, four injured
चंदौसी। बनियाठेर क्षेत्र के टी-प्वाइंट पर ट्रक ने सामने से आ रही ईको कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को थाना पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां चालक सहित दो की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के थाना बिलारी के गांव हाजीपुर निवासी कुंदन की पुत्री सौली की लगुन परिजन दो-तीन कार से थाना बहजोई के गांव आलमपुर मैंथरा लेकर जा रहे थे। रविवार की रात नौ बजे वाहनों में शामिल ईको कार जब मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर थाना क्षेत्र के गांव टी-प्वाइंट के पास पहुंची, तो सामने आ रहे ट्रक चालक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक नरेश मौर्य निवासी गांव नसीरपुर थाना बिलारी, लड़की के रिश्तेदार राजेश निवासी ग्वारखेड़ा थाना बिलारी, लड़की का भाई यशपाल निवासी गांव हाजीपुर तथा मौसेरा भाई शिवा निवासी ग्वारखेड़ा घायल हो गए। जबकि घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। घटना में कार चालक का दायां हाथ कलाई से अलग हो गया। लड़की के मौसेरे भाई शिवा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने चालक व मौसेरे भाई को हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

-----
हादसे के बाद ट्रक को नहीं पकड़ सकी पुलिस
चंदौसी। थाना बनियाठेर क्षेत्र के टी-प्वाइंट पर रविवार की रात नौ बजे जब तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक को मुरादाबाद दिशा की ओर तेज रफ्तार भगा ले गया। जबकि घटना के कुछ देर बाद थाना पुलिस को घटना की सूचना मिल गई थी। इसके बाद भी पुलिस ने ट्रक को पकड़ने का प्रयास नहीं किया। बनियाठेर इंचार्ज कर्मपाल सिंह ने बताया कि हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए चंदौसी सीएचसी में भर्ती करा दिया गया। घटना के बाद ट्रक कहां गया, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed