फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Truck collides with bullock cart, one farmer killed, another injured

ट्रक ने बैलगाड़ी को मारी टक्कर, एक किसान की मौत, दूसरा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with bullock cart, one farmer killed, another injured
ट्रक के टक्कर से बैलगाड़ी हुई चूर, एक किसान की मौत दूसरा गंभीर
विज्ञापन

खेत से गेहूं की कटाई कर घर लौट रहा था किसान परिवार, पकड़ा गया ट्रक सहित चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
सौंधन/संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के रझेड़ा सलेमपुर गांव के पास अनियंत्रित ट्रक बैलगाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बैलगाड़ी चूर हो गई, साथ ही एक किसान की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र गंभीर रुप से घायल हुआ। हादसे के बाद राहगीरों ने भागने का प्रयास कर रहे चालक को मय ट्रक के पकड़ घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस चालक और ट्रक को हिरासत में ले ली। साथ ही घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। किसान के घर पर कोहराम मचा है।
मृत किसान कल्याण सिंह (55) पुत्र यादराम कैलादेवी थाना क्षेत्र के चाचू नांगल की मढैया गांव के निवासी थे। मंगलवार को कल्याण सिंह अपनी पत्नी सोनिया, बेटा धर्मेंद्र व बेटी कमलेश के साथ बैलगाड़ी पर सवार होकर सुबह सबेरे गेहूं काटने के लिए खेत पर गए थे। दोपहर तीन बजे करीब गेहूं कटाई कर सभी बैलगाड़ी पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। संभल-गवां मार्ग पर रझेड़ा सलेमपुर गांव के पास अनियंत्रित ट्रक बैलगाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बैलगाड़ी में बैठे कल्याण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका बेटा धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। कल्याण सिंह की पत्नी सोनिया और बेटी कमलेश को भी हल्की चोटें आईं। राहगीरों ने चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद जाम खुला। कैलादेवी थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed