फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Troubled by sons, a woman tries to commit suicide by jumping into the Ganges

बेटों से परेशान महिला ने राजघाट पुल से गंगा में लगाई छलांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Troubled by sons, a woman tries to commit suicide by jumping into the Ganges
बबराला। बेटों ने वृद्ध महिला को घर से निकाला, तो वह बस में बैठकर सीधे राजघाट पहुंच गईं। अपनी जान देने के लिए पुल से गंगा में छलांग लगा दी। वहां मौजूद नाविकों ने वृद्धा को सकुशल बचा लिया। इसके बाद वृद्धा ने आपबीती बताई।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे बबराजा राजघाट पुल पर एक वृद्ध महिला पहुंचीं। बीच पुल पर जाने के बाद रेलिंग पर चढ़ गईं और गंगा में छलांग लगा दी। गंगा में कूदते हुए किनारे बैठे नाविकों ने उन्हें देख लिया और तेजी के साथ नाव लेकर बाहर निकाल लाए। महिला होश में आने पर रोने लगी। बताया कि वह चंदौसी के मोहल्ला गणेेश कालोनी की रहने वाली है और उसका नाम चंदा है। उसके दो बेटे हैं। दोनों बेटे उसे परेशान रखते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भी बेटों ने घर से निकाल दिया था। इसके बाद आत्मग्लानि में बस में बैठकर राजघाट बबराला पहुंच गईं। राजघाट पुल पर चलने के बाद आगे जाकर बीच गंगा में कूद गईं। इस दौरान ने नाविकों ने उन्हें बचा लिया। वृद्धा ने बताया कि बेटों के व्यवहार से इतनी परेशान है कि अब जान देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। नाविकों ने उसे समझा बुझाया और पुलिस के माध्यम से परिजनों को सूचना भिजवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed