{"_id":"681faf0b441940d25a070b05","slug":"troubled-by-blackmailing-woman-commits-suicide-complaint-filed-against-lover-for-provocation-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-122369-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने जान दी, प्रेमी पर उकसाने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने जान दी, प्रेमी पर उकसाने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संभल। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय महिला ने किचन में कपड़े के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी। सुबह सवेरे उठे परिजनों ने महिला को लटके देखा। पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लिया। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति की तहरीर पर ब्लैकमेलिंग करके आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके प्रेमी फारुख के खिलाफ केस दर्ज किया है।
महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब 18 वर्ष पहले हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। वह गुरुग्राम में रहकर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। रमजान माह में वह घर आया हुआ था। इस दौरान पत्नी ने बताया कि उसकी मुलाकात युवक फारुख से होती है। उसने पत्नी के साथ ऐसे फोटो खींच लिए थे, जो आपत्तिजनक थे। अब इन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा था। इससे आहत होकर पत्नी ने जान दी है।
सीओ आलोक भाटी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। वहीं, महिला की बहन ने बताया कि पति-पत्नी में अनबन चल रही थी। जिसके चलते महिला ने यह कदम उठाया। सीओ का कहना है कि फिलहाल महिला के पति की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।