फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Trouble due to throat infection after fever subsides

Sambhal News: बुखार ठीक होने पर गले के संक्रमण से हो रही परेशानी

Wed, 05 Mar 2025 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 05 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to throat infection after fever subsides
चंदौसी सीएचसी में चिकित्सक को दिखाने के लिए लगीं मरीजों की लाइन - फोटो : संवाद
चंदौसी।
विज्ञापन

बदलते मौसम के कारण लोग बुखार की चपेट में आ रहे है, तो वहीं ऐसे मरीजों को बुखार ठीक होने के बाद गले का संक्रमण परेशान कर रहा है। गला खराब होने की वजह से उन्हें लगातार खांसी की समस्या हो रही है। सीएचसी में रोजाना ऐसे 200 से 250 के बीच मरीज आ रहे हैं। इनमें युवाओं की संख्या ज्यादा है। चिकित्सकों का कहना है कि बुखार ठीक होने के बाद मरीज लापरवाही बरतना शुरू कर देते हैं। जिस कारण उन्हें गले के संक्रमण की समस्या हो रही है।

इन दिनों मौसम में बदलाव के चलते लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। वहीं कुछ समय से वायरल बुखार लोगों को परेशान कर रहा है। अगर परिवार में किसी एक सदस्य को भी बुखार आ जाए, तो परिवार के अन्य भी इसकी चपेट में आ जाते हैं। जहां बुखार करीब एक सप्ताह तक लोगों को परेशानी दे रहा है। तो वहीं बुखार ठीक होने के बाद गले का संक्रमण लोगों को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी के सीएमएस डॉ. हरविंदर सिंह ने बताया कि सुबह-शाम की ठंड और दिन में गर्मी की वजह से लोग लापरवाह हो जाते हैं। वे ठंडे पेय पदार्थ और दिन में गर्म कपड़े नहीं पहनते। जिस कारण उन्हें वायरल फीवर हो जाता है। अगर वह ठीक भी हो जाए, तो फिर से वह लापरवाही के चलते ठंडी चीजों का सेवन कर लेते हैं। जिससे उन्हें गले में संक्रमण की परेशानी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस ने बताया कि ऐसे सीएचसी में रोजाना 200 से 250 के बीच मरीज आ रहे हैं। जिन्हें दवाइयों के साथ साथ सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

ऐसे करें बचाव
रात में सोते समय अभी पंखा न चलाए।
दिन में भी हल्के गर्म कपड़े पहने
- ठंडी चीजों से परहेज करें।
- वायरल होने पर घर पर रहकर आराम करें।
- घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग करें।
- संक्रमण होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed