{"_id":"62f2bab014b4e7453e45e816","slug":"triple-talaq-given-to-a-woman-who-insisted-on-shopping-sambhal-news-mbd437374079","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: शॉपिंग की जिद पर अड़ी महिला को दिया तीन तलाक, पीड़िता ने मारपीट का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: शॉपिंग की जिद पर अड़ी महिला को दिया तीन तलाक, पीड़िता ने मारपीट का आरोप लगाया
Wed, 10 Aug 2022 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:21 AM IST
सार
असमोली थाना क्षेत्र के अहरौला माफी निवासी एक युवक पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गया था। वहां पत्नी ने बाजार से कुछ सामान खरीदने की बात कही तो पति ने इनकार कर दिया। दोनों रविवार को घर लौटे तो विवाद बढ़ गया। महिला का आरोप ोहै कि पति ने रात में उसे तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
शॉपिंग की जिद कर रही पत्नी को दिया तीन तलाक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद में सोमवार को शॉपिंग की जिद पूरी नहीं होने पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया जिसके बाद पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। महिला का आरोप है कि पति ने मारपीट की और रात के समय ही घर से निकाल दिया। मायके वाले अब महिला को अपने साथ ले गए हैं। मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र के अहरौला माफी निवासी एक युवक की शादी 13 वर्ष पहले उत्तराखंड राज्य के एक कस्बे से हुई थी। शनिवार को वह अपनी पत्नी को साथ लेकर मुरादाबाद रिश्तेदारी में गया था। इस दौरान पत्नी ने बाजार से कुछ सामान खरीदने की बात कही। इस पर पति ने इनकार कर दिया। दोनों रविवार को घर लौटे तो विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि विवाद के दौरान ही उसके पति ने सोमवार की देर रात तीन तलाक दिया है। जब इसका विरोध किया तो मारपीट की और घर से निकाल दिया। पड़ोसियों के घर रात गुजारी। मंगलवार की सुबह महिला के परिजन पहुंच गए। वह महिला को अपने साथ ले गए हैं। इस मामले में अभी पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन