फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tributes paid on Dr. Mukherjee's birth anniversary.

Sambhal News: डॉ. मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धासुमन किए अर्पित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Tributes paid on Dr. Mukherjee's birth anniversary.
चंदौसी। भारतीय जनता पार्टी बिसौली गेट शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों ने डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा जिस समय अंग्रेज अधिकारियों और कांग्रेस के बीच देश की स्वतंत्रता के प्रश्न पर वार्ता चल रही थी और मुस्लिम लीग देश के विभाजन की जिद पर अड़ी हुई थी। उस समय डाॅ. मुखर्जी ने विभाजन का पुरजोर तरीके से विरोध किया था। सभी ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए।
भाजपा नेता अभिनव शर्मा ने कहा कि डा. मुखर्जी 1944 में हिंदू महासभा के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। इन्होंने 21 अक्टूबर 1951 को भारतीय जनसंघ की स्थापना की। प्रवीन शर्मा ने कहा कि डाॅ. मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। गौरव शर्मा, पंकज शर्मा, मानस अग्रवाल, आकाश यादव, अंकित सक्सेना, अभिषेक शर्मा, विक्की रस्तोगी, अनमोल मल्होत्रा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन







डॉ. मुखर्जी की जयंती मनाई
चंदौसी। भाजपा के नरौली मंडल की मासिक बैठक ग्राम मझावली में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि चंद्रपाल सिंह पप्पू चौधरी ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में विस्तार से बताया। मंडल प्रभारी विपिन गुप्ता ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। मंडल अध्यक्ष हर्वेश राघव ने अध्यक्षता की। संचालन मंडल महामंत्री ओमेन्द्र सिंह ने किया। मुख्य रूप से चन्द्रसेन दिवाकर, सुखवीर पाल, जीराजपुरी, अजय राठौर, मनोज कुमार जयराम दिवाकर, लवकुश राघव, हर्षित, रामबाबू शर्मा, विनोद माली, हिम्मत, पवन राघव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया

चंदौसी। महापुरुष स्मारक समिति एवं सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत की ओर से जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती रेलवे जंक्शन के सामने मुखर्जी चौक मनाई गई। सर्वप्रथम अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने प्रतिमा के समक्ष दीप जलाया। इसके साथ ही उनके जीवन के बारे में विस्तार से बताया। सुरेश चंद्र शर्मा एवं सच्चिदानंद शर्मा ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एनके शर्मा, आनंद प्रकाश यादव, डॉ. जितेंद्र वर्मा, गेंदन लाल रहे। ओम शंखधार, ठाकुर अभय राघव, हृदेश कुमार, गौरव कुमार, अक्षय ठाकुर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामकिशोर अग्रवाल व संचालन दिनेश चंद्र गुप्ता ने किया। समापन राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के साथ हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed