फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tribute paid to the martyred soldiers of Kargil by lighting candles

Sambhal News: मोमबत्ती जला कर कारगिल के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the martyred soldiers of Kargil by lighting candles
चंदौसी। वंदे भारत राष्ट्रवादी संगठन की जिला इकाई संभल ने भारतीय सेना के अदम्य साहस का परिचायक कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में भगत सिंह स्मारक पर वीर शहीद सेना के जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पाल सिंह तोमर ने कहा कि यह दिन उत्सव मनाने के साथ-साथ उन वीर शहीद जवानों के प्राणोत्सर्ग को याद रखने का भी है। जिन्होंने भारत मां की रक्षा के लिए अपने जीवन की आहुति खुशी-खुशी दे दी। जिससे हम सभी भारतीय सुरक्षित व शांति में जीवन बिता सकें। जिला अध्यक्ष आकाश कुमार ने कहा कि कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में वंदे भारत राष्ट्रवादी संगठन उन सभी 527 शहीद नौजवानों और 1363 घायल सैनिकों को कोटि-कोटि नमन करता है।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. डीके अग्निहोत्री, वीके त्रिपाठी, शगुन ठाकुर, रोहित सैजनी, भुवनेश पाल, रमेश कुमार यादव, सत्येंद्र दिवाकर, योगेश शर्मा, नीलेंद्र ठाकुर, विजय चौधरी, पूनम अरोरा, दुर्गा टंडन आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed