फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Trees and electric poles fell due to storm, supply affected in 70 villages

आंधी से पेड़ और बिजली के खंभे टूट कर गिरे, 70 गांवों की आपूर्ति प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Trees and electric poles fell due to storm, supply affected in 70 villages
बहजोई क्षेत्र में ऑलपुर मैंथरा मार्ग पर गिरा आंधी में गिरा पेड़ - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। बुधवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आंधी के बीच बूंदाबांदी हुई। आंधी से कई जगह सड़क, बिजली की लाइनों पर पेड़ टूटकर गिर गए। जिले में 20 से अधिक स्थानों पर बिजली लाइन और खंभे टूटने की सूचना बिजली निगम को मिली है। 70 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मचारी विद्युत लाइन की पेट्रोलिंग में जुटे रहे। हालांकि आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी ने गर्मी ने निजात दिलाई है।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब पांच बजे अचानक आसमान में घटाएं छा गईं और धूल भरी आंधी चलने लगी। चंदौसी में जनेटा, मझावली, बबराला में मंडी समिति, राजघाट रोड, बहजोई क्षेत्र के मैंथरा सहित कई स्थानों पर पेड़ व उनकी शाखाएं टूट कर गिर र्गइं। करीब आधा घंटा तेज रफ्तार के साथ आंधी चली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क मार्गों पर टूटे पेड़ व शाखाएं हर्टाइं। कई स्थानों पर आंधी से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। खंभे व बिजली के तार टूट गए। चंदौसी क्षेत्र में गांव जनेटा के पास, गांव मझावली के जंगल में, चंदौसी में रेलवे लाइन के पास, बबराला में मंडी समिति के पास, राजघाट रोड पर खंभे टूटकर गिर गए। संभल के अधीक्षण अभियंता विद्युत अनिल कुमार के मुताबिक, जिले में करीब 20 स्थानों पर लाइन व खंभे टूटे हैं। विभाग का दावा है कि जहां खंभे नहीं टूटे हैं, वहां देर रात तक बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन

गर्मी से मिली राहत
चंदौसी। कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा था। बुधवार शाम आंधी के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश व आंधी के बंद होने के बाद लोग से बाहर घूमने निकले और सुहाने मौसम का आनंद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed