फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Treat complainants with courtesy: DIG

फरियादियों के साथ विनम्रता का करें व्यवहार : डीआईजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Treat complainants with courtesy: DIG
रजपुरा ब्लॉक के सिसौना डांडा गंगा मेले की तैयारियों की जानकारी लेते डीआईजी मुनिराज।  संवाद - फोटो : samvad
बनियाठेर। शुक्रवार शाम करीब छह बजे डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी ने थाना बनियाठेर का औचक निरीक्षण किया। डीआईजी के निरीक्षण से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने सबसे पहले महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर वहां रखे अभिलेखों की जांच की और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर रूम, मालखाना, जीडी रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की गहनता से जांच की। डीआईजी ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि थाने में आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ विनम्रता और संवेदनशीलता से व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का समाधान निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि महिला संबंधी मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसी स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के बाद डीआईजी ने सभी चौकी इंचार्ज, थानाध्यक्ष और पुलिस स्टाफ को सरकारी आदेशों का सख्ती से पालन करते हुए कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, चौकी इंचार्ज संजय शर्मा, सोनू चौधरी, राम विनय चाहल, संदीप शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed