फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   treasure under the temple ground the saint asked the SDM for permission to dig

'सपने में भगवान ने बताया': मंदिर की जमीन के नीचे खजाना है, संत ने एसडीएम से मांगी खुदाई की अनुमति

Fri, 21 Jun 2024 10:09 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नौर
संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नौर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 21 Jun 2024 10:09 PM IST
सार

संत धर्मदास का कहना है कि देवी-देवताओं ने उनको सपने में दर्शन दिए थे। बताया कि इस मंदिर की जमीन के नीचे खजाना दबा है।

विज्ञापन
treasure under the temple ground the saint asked the SDM for permission to dig
खेड़ेश्वर मंदिर के संत ने एसडीएम से खुदाई की अनुमति मांगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के संभल स्थित गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव बाघऊ स्थित खेड़ेश्वर मंदिर के संत धर्मदास ने एसडीएम को पत्र देकर चौंकाने वाली मांग की है। इस पत्र में कहा है कि खेडे़श्वर मंदिर की जमीन में खजाना दबा है और उसको निकलवाने के लिए अनुमति चाहिए। 

विज्ञापन

 

संत धर्मदास का कहना है कि देवी-देवताओं ने उनको सपने में दर्शन दिए थे। बताया कि इस मंदिर की जमीन के नीचे खजाना दबा है। संत का दावा यह भी है कि उन्होंने दिल्ली से दो बार टीम को बुलाकर इसकी जांच भी कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में भी खजाना जमीन के नीचे होने की पुष्टि हुई है। ग्राम प्रधान पति रोहित यादव ने बताया कि मंदिर प्राचीन है और क्षेत्र में काफी महत्व है। खजाना होने की कोई जानकारी नहीं है। वहीं एसडीएम रमेश बाबू का कहना है कि ऐसा कोई पत्र उन्हें नहीं मिला है। यदि ऐसा कोई पत्र मिलता तो दिखवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed