{"_id":"62eec41c6a6460288c2d0c3f","slug":"traveling-while-sitting-on-the-bonnet-of-a-tractor-fell-after-being-hit-by-a-roadways-bus-died-chandausi-news-mbd4370671186","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: ट्रैक्टर के बोनट पर बैठ कर कर रहा था सफर, रोडवेज बस की टक्कर लगने पर गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: ट्रैक्टर के बोनट पर बैठ कर कर रहा था सफर, रोडवेज बस की टक्कर लगने पर गिरने से मौत
Sun, 07 Aug 2022 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:12 AM IST
सार
सोरन सिंह ट्रैक्टर पर बालू भरवाने के लिए टीकम सिंह को साथ ले गया था। लौटते समय ट्राली ओवरलोड होने के कारण ट्रैक्टर आगे से बार-बार उठ जाता था। इस पर सोरन सिंह ने टीकम को ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा दिया था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : SELF
विस्तार
ट्रैक्टर के बोनट पर बैठकर सफर कर रहा मजदूर रोडवेज बस की टक्कर से गिरा गया। बस के पहिये के नीचे से आने पर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। पुुलिस ने मृत मजदूर के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
धनारी थाना क्षेत्र के उधरनपुर अजमत नगर निवासी सोरन ट्रैक्टर-ट्राली में नरौरा से बालू लाकर बेचने का काम करता है। शुक्रवार की रात सोरन सिंह ट्रैक्टर पर बालू भरवाने के लिए मजदूरी पर गांव निवासी टीकम सिंह (27) को साथ ले गया था। रात करीब 12 बजे ट्रैक्टर-ट्राली में बालू भरकर आ रहे थे। ट्राली ओवरलोड होने के कारण ट्रैक्टर आगे से बार-बार उठ जाता था। ट्रैक्टर आगे से कम उठे, इसके लिए सोरन सिंह ने टीकम को ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा दिया था।
विज्ञापन
हाईवे पर गांव उधरनपुर के मोड़ पर नरौरा की ओर से तेज गति में आ रही अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस में ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में बोनट पर बैठा टीकम सड़क पर गिर गया और बस के पहिये के नीचे आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से भाग गया। ट्रैक्टर चालक सोरन ने गांव में सूचना दी। कुछ देर बाद ग्रामीण व पुलिस भी आ गई। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक टीकम सिंह के पिता महेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात रोडवेज चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।