{"_id":"58753ad24f1c1b1729ba9ee6","slug":"transpoirter-ki-gadi-se-70-hajar-bramd","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर के ट्रांसपोर्टर की गाड़ी से 70 हजार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर के ट्रांसपोर्टर की गाड़ी से 70 हजार बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Wed, 11 Jan 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़, दर्जी, ईडी, कैश, सोना
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसपोर्टर से धनराशि का विवरण मांगा गया है।
चुनाव आचार संहिता कारोबारियों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है। कारोबारियों को अपना कारोबार करना भी दुश्वार होने लगा है। कुछ ऐसा ही सोमवार की रात को भी हुआ। उप जिलाधिकारी कृतपाल सिंह चौहान ने पुलिस के साथ गवां-अनूपशहर मार्ग पर रात्रि करीब दस बजे चेकिंग की। इसी बीच वहां बुलंदशहर के ट्रांसपोर्टर दुष्यंत कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार की गाड़ी आकर रुकी। चेकिंग में 70 हजार रुपये की नकदी मिली।
जिसमें 100 व 50 रुपये के ही नोट थे लेकिन पुलिस ने नकदी को अपने कब्जे में ले लिया। उप जिलाधिकारी गुन्नौर ने बताया कि ट्रांसपोर्टर से कल धनराशि के स्रोत साक्ष्य देने को कहा गया है। साक्ष्य मिलने पर धनराशि दे दी जाएगी। इधर ट्रांसपोर्टर दुष्यंत कुमार ने बताया कि उसका ट्रांसपोर्ट का कार्य है, संभल से अपना बकाया भुगतान लेकर वापस लौट रहा था। इसमें ना तो कोई नई करेंसी है ना ही कोई अधिक धनराशि है। ट्रांसपोर्ट के कारोबार में इतनी धनराशि को सामान्य बात है। फिर भी पुलिस ने बिना वजह परेशान कर रही है।