Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Transformers kept in the open should not become the cause of accidents.

Sambhal News: खुले में रखे ट्रांसफार्मर बन न जाएं हादसे की वजह

Sun, 07 Jul 2024 05:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 07 Jul 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Transformers kept in the open should not become the cause of accidents.
चंदौसी (संभल)। शहर में जगह-जगह खुले में रखे ट्रांसफार्मर हादसों को दावत दे रहे हैं। अधिकांश ट्रांसफार्मरों बिना जालियों की लगे हैं और तार लटक रहे हैं। बरसात के मौसम में हादसे का खतरा बढ़ गया है। जबकि विभाग ने बारिश से पहले खुले में रखे ट्रांसफार्मरों को जाल लगाकर बंद करने का दावा किया था, लेकिन अभी तक ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मर रखने के लिए तमाम नियम बनाए गए हैं। इनमें ट्रांसफार्मर को चबूतरे पर रखना चाहिए। ट्रांसफार्मर में आने वाली सप्लाई के तारों में गार्डिंग लगी होनी आवश्यक है। ट्रांसफार्मर को जाली के घेरे में रखना जरूरी है। लेकिन, शहर में कई जगह विभागीय अधिकारियों ने नियमों को ताख में रखकर खुले में ही ट्रांसफार्मर रख दिए हैं। कई जगह ट्रांसफार्मरों के चारों ओर लोहे की जाली तक नहीं लगाई है। जबकि कुछ ट्रांसफार्मरों में जाली लगी भी है तो वह पूरी तरह से टूट चुकी है। शहर के कचहरी के पास, घटियागेट, संभल गेट, विकास नगर तिराहा, बहजोई रोड, गैस गोदाम रोड, लक्ष्मणगंज समेत कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर खुले में रखे हैं। इन ट्रांसफार्मरों पर लोहे की जाली न होने से इनके आसपास खुले व टूटे बिजली के तार सड़क पर पड़े रहते हैं। जिनसे कभी भी हादसा हो सकता है। राहगीरों को मजबूरी में वहां से गुजरना पड़ता है। इन दिनों बारिश हो रही है, ऐसे में ट्रांसफार्मरों से चिंगारी निकलना व स्पार्किंग होना आम बात है। इसके साथ ही जलभराव होने से ट्रांसफार्मर के लटकते तारों से करंट भी फैल सकता है। इसके बाद भी विभाग ने इन ट्रांसफार्मरों को बंद नहीं कराया है।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर के पास एकत्र रहते हैं छुट्टा पशु
शहर में कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर के पास में लोग कूड़ा कचरा फेंकते हैं। ऐसे में छुट्टा पशु खाने के तलाश में कूड़े के ढेर पर जुटे रहते हैं। जिससे इन पशुओं की जान को भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------
वर्जन
काफी ट्रांसफार्मरों पर लोहे की जाली लगाई गई है। अगर कोई रह गया है तो उसमें भी लोहे की जाली लगवा दी जाएगी।-अजय शुक्ला, एसडीओ सिटी, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed