फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Transformer fire, 400 houses dark

ट्रांसफार्मर में लगी आग, 400 घरों में अंधेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Transformer fire, 400 houses dark
चंदौसी। बहजोई रोड पर विकास नगर चौराहे पर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर में शुक्रवार की दोपहर साढ़े बारह बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर कर जलने लगा। जिससे विकास नगर चौराहे पर अफरातफरी मच गई। तभी कुछ लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने ट्रांसफार्मर में लग रही आग पर मशक्कत कर काबू पाया। इस दौरान यातायात पुलिस के सिपाही मौके पर पहुंच गए तथा यातायात व्यवस्था को आग बुझने तक रोक दिया गया। जिससे फायर ब्रिगेड अपना काम करती रही आग पर काबू पा लेने के बाद यातायात व्यवस्था सुचारु कर दी गई। विकास नगर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि बीस दिन पहले भी इसी तरह ट्रांसफार्मर में आग लगी थी। जिससे पांच घंटे तक विद्युत व्यवस्था बाधित रही।
विज्ञापन

इस ट्रांसफार्मर के अधीन करीब 400 घर आते हैं। इनमें करीब दो हजार की आबादी रहती है। आग लगने के बाद से इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप है। इसकी शिकायत बिजली विभाग से की गई। पर अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ दिया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ऑनलाइन ऊर्जा मंत्री से की। इसके बाद अधिकारी ट्रांसफार्मर लाने के लिए मुरादाबाद की ओर दौड़ गए। गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल हैं। रात के समय ट्रांसफार्मर के बदले जाने क संभावना है। कुछ लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर में ओवरलोड होकर गर्म होने पर आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed