फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Transformer burnt, power supply of 50 houses stalled

ट्रांसफार्मर जला, 50 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Transformer burnt, power supply of 50 houses stalled
धनारी। कस्बे के धनारी पट्टी बालू शंकर व धनारी पट्टी लाल सिंह में लगा 100 केवीए के ट्रांसफार्मर में बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक आग लग गई। इससे 50 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी और दिन में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

धनारी पट्टी बालू शंकर व धनारी पट्टी लाल सिंह में 100 केवी का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। बृहस्पतिवार की रात की रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो गया और आग लग गई। इससे ट्रांसफार्मर में लपटें उठने लगी और धू धूकर जलने लगा। आग की लपटें देख हड़कंप मच गया और आसपास के घरों के लोग बाहर निकल आए। ट्रांसफार्मर खराब होने से 50 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ट्रांसफार्मर रोकने की सूचना लाइनमैन राजवीर ने अवर अभियंता बबराला को दी। करीब एक घंटे के बाद तेल खत्म होने पर आग बुझ पाई। अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि दो दिन के अंदर नया ट्रांसफार्मर लग जाएगा और बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed