फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Transformer blown in Chandausi, darkness prevailed in 800 more houses

चंदौसी में फुंका ट्रांसफार्मर, 800 अधिक घरों में रात भर छाया रहा अंधेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Transformer blown in Chandausi, darkness prevailed in 800 more houses
चंदौसी। नगर के मोहल्ला सीकरी गेट में रविवार की शाम करीब तीन बजे 630 केवी का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे सीकरी गेट, जारई गेट सहित आधा दर्जन मोहल्लों के 800 घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात भर लोग गर्मी में परेशान रहे। गर्मी व उमस से बचने के लिए कुछ लोगों ने किराये पर जनरेटर लेकर इंटवेटर चार्ज व सबमर्सिबल चलाकर टंकी भरी। 24 घंटे बाद भी ट्रांसफार्मर को सही नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन

मोहल्ला सीकरी गेट में लगे 630 केवी के ट्रांसफार्मर से आधा दर्जन मोहल्लों को विद्युत सप्लाई दी जाती है। रविवार की दोपहर साढ़े तीन बजे ट्रांसफार्मर फुंक गया और 800 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इन घरों में इनवेटर थे, वह तीन से चार घंटे बाद ठप हो गए। रात को 800 घरों में अंधेरा छा गया। गर्मी व उमस के चलते रात भर लोग परेशान बने रहे और रात जागकर काटनी पड़ी।
विज्ञापन

सुबह इन मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति की समस्या खड़ी हो गई। कुछ संपन्न लोगों ने जनरेटर किराये लेकर घरों की विद्युत आपूर्ति सुचारु करवाई और इनवर्टर चार्ज कर सबमर्सिबल से पानी की टंकियों को भरा। अधिकांश लोग हैंडपंपों से पानी खींचते नजर आए। नागरिकों की शिकायत के बाद सुबह विद्युत कर्मचारी खराब ट्रांसफार्मर को क्रेन से उठाकर ले गए। 24 घंटे बाद भी ट्रांसफार्मर को दुरुस्त नहीं कराया जा सका था और घरों में शाम होते ही अंधेरा छा गया। घरों में अंधेरा होने पर महिलाओं को घरेलू कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed