{"_id":"6ae10f6dafb477232705be8d","slug":"training-in-fruit-and-vegetable-based-food-processing-begins-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-142460-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: फल एवं सब्जी आधारित खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: फल एवं सब्जी आधारित खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण शुरू
Wed, 28 Oct 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
संभल। राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र की ओर से कमालपुर में दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने फल एवं सब्जियों से विभिन्न खाद्य उत्पाद तैयार करने की विधियों की जानकारी दी।
प्रशिक्षण में सॉस, जैम, पापड़, चिप्स, कैंडी, पेठा और मुरब्बा सहित अन्य खाद्य उत्पादों के निर्माण, पैकेजिंग और गुणवत्ता संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही खाद्य प्रसंस्करण विभाग की विभिन्न योजनाओं, वित्तीय प्रावधानों और ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत ग्रामीण बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान श्रीमती पिंकी सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को सैद्धांतिक एवं प्रयोगात्मक जानकारी दी। ग्राम प्रधान बबीता के सहयोग से आयोजित शिविर में फल एवं सब्जी आधारित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने के बारे में भी बताया गया।