फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Traffic jam on the highway due to the movement of tractor-trolleys.

Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्रॉलियाें के आवागमन से हाईवे पर रही जाम की स्थिति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam on the highway due to the movement of tractor-trolleys.
बहजोई। अनाज मंडी समिति परिसर में मक्का की बढ़ी आवक के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार लगने से रविवार को मेन रोड और हाईवे पर कई बार जाम की स्थिति बन गई। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बबराला रोड स्थित अनाज मंडी गेट पर मक्का से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों की आवाजाही तेज रही। इसके चलते मुरादाबाद-आगरा हाईवे की एक लेन पर मंडी गेट के मोड़ से लेकर शराब के ठेके तक रोडवेज बसों समेत चार पहिया और दो पहिया वाहन लंबे समय तक फंसे रहे।
विज्ञापन

जाम के कारण वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को धीरे-धीरे मंडी परिसर में प्रवेश कराया गया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका और बबराला की ओर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर हाईवे पर कई बार इसी तरह की स्थिति बनने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed