{"_id":"676325d28cde59f0f9064088","slug":"traders-demonstrated-demanding-one-country-one-election-sambhal-news-c-204-1-chn1001-116080-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: व्यापारियों ने एक देश-एक चुनाव की मांग को किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: व्यापारियों ने एक देश-एक चुनाव की मांग को किया प्रदर्शन
Thu, 19 Dec 2024 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को कैथल गेट बाजार में प्रदर्शन कर एक देश, एक चुनाव का बिल लागू करने की मांग की। पदाधिकारियों ने बताया कि देश के विकास के लिए एक देश एक चुनाव की प्रक्रिया बहुत आवश्यक है। इससे मतदान में बढ़ोतरी होगी।
बुधवार को अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी कैथल गेट पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने हाथों में तख्ती लेकर एक देश एक चुनाव बिल को लागू करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान संगठन के नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने बताया कि एक देश एक चुनाव बिल को लागू करने की भारत में बहुत जरूरत है। इससे मतदान प्रतिशत में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही नागरिकों को हर साल मतदान केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा।
अमन कोरी ने बताया कि देश में सिर्फ एक बार चुनाव होने से सरकारी कर्मचारियों व सुरक्षाबलों को राहत मिलेगी। हमारा देश विश्व की आर्थिक महाशक्तियों में शामिल हो जाएगा। सभी राजनैतिक पार्टियों को इस बिल के समर्थन में आना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में राजेश पाल, अतुल कश्यप, निशांत शर्मा, कन्हैया वार्ष्णेय, मुनीश वार्ष्णेय, आकाश वार्ष्णेय, मधुप वार्ष्णेय आदि शामिल रहे।