फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   accident

सड़क हादसे में व्यापारी की मौत

Tue, 03 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Tue, 03 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
accident
संभल में व्यापारी की मौत पर बिलखते परिजन।

विज्ञापन
 सड़क हादसे में बिलारी निवासी दुकानदार की मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस के खिलाफ आक्रोश पैदा हो गया। परिजनों का आरोप है कि हजरतनगरगढ़ी के एक सिपाही ने लाश को अपने थाना क्षेत्र से नखासा थाना क्षेत्र में फेंक दिया। जबकि हजरतनगर गढ़ी के थाना प्रभारी ने इससे इनकार किया है। उनका कहना है कि घटना स्थल नखासा थाना क्षेत्र का ही है। मौके पर दो थानों की पुलिस के बीच सीमा विवाद पैदा हो गया। आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया गया है।  

बिलारी के अबदुल्ला मोहल्ले के निवासी वसीम (26 वर्ष) पुत्र रफीक की हजरतनगरगढ़ी में ससुराल है। बिलारी में उसकी बिसातखाने की दुकान है। ससुराल में शादी थी। बारात बिलारी से आ रही है। वसीम इसी शादी में शरीक होने के लिए अपाचे बाइक से हजरनगरगढ़ी आ रहा था। अबूनगर के मोड़ पर रात्रि में नौ बजे के करीब अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। मौके पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर हजरतनगर गढ़ी थाने की गाड़ी लेकर एक सिपाही पहुंचा। उसने लाश को उठाकर अबूनगर से हंडालपुर की ओर फेंक दिया क्योंकि हंडालपुर संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र में पड़ता है और हजरतनगर गढ़ी मुरादाबाद जिले में है। कुछ ही देर में परिजन पहुंचे। उन्हें वसीम की बाइक अबूनगर मोड़ पर थी और उसकी लाश हंडालपुर में थी। इस पर उनका गुस्सा भड़क गया। लाश को सड़क पर रखकर लोगों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने जाम लगा दिया। खबर लिखे जाने तक दो थानों की पुलिस मौके पर है। सीओ अफसर अब्बास जैदी ने बताया कि हजरतनगरगढ़ी पुलिस ही मृतक का पोस्टमार्टम कराएगी। इस मामले में लाश को फेंके जाने की जांच भी कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई होगी। सीओ के आश्वासन पर देर रात करीब साढ़े 11 बजे जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed