{"_id":"6578c3ab705b5ad102093664","slug":"tractor-wheel-falls-on-road-young-man-dies-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-5779-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सड़क पर ट्रैक्टर का पहिया निकला, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सड़क पर ट्रैक्टर का पहिया निकला, युवक की मौत
Wed, 13 Dec 2023 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 13 Dec 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
गवां (संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र में गवां-बबराला मार्ग पर मंगलवार की शाम सड़क पर दौड़ते समय ट्रैक्टर का अगला पहिया निकल गया। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और गांव हिरौनी निवासी दानवीर (20) ट्रैक्टर से नीचे गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव हिरौनी निवासी रामरहीस ने नौ दिसबंर को बेटी अतरकली की शादी रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव देवपुरा निवासी हरेंद्र के साथ की थी। मंगलवार की दोपहर चार बजे के करीब रामरहीस ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने बेटे दानवीर समेत परिवार के 15 लोगों के साथ बेटी को ससुराल से विदाई कराने जा रहे थे। जैसे ही रजपुरा के नजदीक स्थित कायनात इंटर कॉलेज के निकट पहुंचे तो ट्रैक्टर का अगला पहिया निकल गया। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और उनका बेटा दानवीर ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दानवीर की भी छह माह पहले ही शादी हुई है। उसकी पत्नी रेखा का रो रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अमृतलाल ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।