फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tractor-trolley overturned while going to the funeral, a dozen injured

अंतिम संस्कार को जाते समय ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक दर्जन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned while going to the funeral, a dozen injured
धनारी थाना क्षेत्र के सेमरा भूड़ गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली पलटने के बाद स्वयं सीधी हो गई। इस हादसे में ट्राली में सवार 12 लोग घायल हुए। सभी को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया, इस दौरान चार की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे में घायल हुए ट्राली पर सवार लोग शव का अंतिम संस्कार करने क े लिए राजघाट गंगा घाट पर जा रहे थे। लेकिन हादसे के बाद शव का अंतिम संस्कार असदपुर घाट पर कर दिया गया।
विज्ञापन

बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के गोबरा गांव निवासी सोपाली सिंह की मां का निधन हो गया था। मंगलवार को शव को अंतिम संस्कार के लिए राजघाट ले जाया जा रहा था, इस दौरान गांव के लोगों के साथ ट्राली में रिश्तेदार शव और लकड़ी रखकर सवार हुए। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली धनारी थाना क्षेेत्र के सेमला भूड़ गांव के पास पहुंची, तभी अचानक ट्रैक्टर-ट्राली पलट कर स्वत: सीधी हो गई। इस दौरान ट्राली में सवार और रखी लकड़ियां और शव इधर-उधर छिटक गए। हादसे में किशन पाल, भानू, कुंवर पाल, राजाराम, हंसराज, सोपाली, देवेंद्र, कालीचरन सहित आठ लोग घायल हुए, सभी को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान डाक्टर ने चार घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जबकि हादसे में पान सिंह, सोमवीर, प्रकाशी, सोमवीर को हल्की चोटें आई। सभी का निजी नर्सिंग होम में उपचार कराया जा रहा। हादसे के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार जुनावई थाना क्षेत्र के असदपुर घाट पर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed