फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tractor-trolley crushed couple who fell due to bike collision, woman dies

बाइक की टक्कर लगने से गिरे दंपती को ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला, महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley crushed couple who fell due to bike collision, woman dies
संभल। चंदौसी मार्ग पर भवानीपुर पुल के निकट दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार दंपति बीच सड़क पर गिर गए। पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्राली अचानक अनियंत्रित हुई और दंपति को रौंदते हुए आगे जाकर पलट गई। इससे महिला बुरी तरह कुचल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, महिला के पति का जिला अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के बिलालपत गांव निवासी जमशेद पुत्र शौकत अपनी पत्नी नूरजहां के साथ बुधवार की सुबह में बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज में रिश्तेदारी में गए थे। शाम को छह बजे वह अपने गांव वापस लौट रहे थे। भवानीपुर पुल के निकट सामने से बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी बीच सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने महिला को रौंद दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पति भी घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने नूरजहां (40) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पति जमशेद के हाथों व पैरों की कुछ अंगुलियां कुचल गई हैं। जिनका उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed