फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tractor-trolley and car collide, three injured

लकड़ी से भरे ट्रैक्टर-ट्राली और स्विफ्ट कार में आमने सामने की भिड़ंत, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley and car collide, three injured
संभल/रजपुरा। गांव न्यौरा में गुरुवार रात लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गुरुवार रात 12 बजे रजपुरा थाना क्षेत्र के रजपुरा-बहजोई मार्ग पर गांव न्यौरा के नजदीक कार और लकड़ी से भरे ट्रैक्टर-ट्राली में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें बदायूं के थाना जरीफनगर अंतर्गत गांव दांदरे निवासी मोहर सिंह और उनके साथी वीरेश घायल हो गए। यह दोनों लोग अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव न्यौरा स्थित रिश्तेदारी से दावत खा कर लौट रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही गांव न्यौरा से निकले तो हादसे का शिकार हो गए। वहीं ट्रैक्टर चालक गांव कान्हूआ निवासी तेजपाल भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी रजपुरा में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालात देख चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed