फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tractor rider wood trader dies in accident

हादसे में ट्रैक्टर सवार लकड़ी व्यापारी की मौत, दूसरा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Tractor rider wood trader dies in accident
संभल। संभल-मुरादाबाद मार्ग पर सिरसी स्थित बहमन जहरा स्कूल के पास ट्रैक्टर और पिकअप केे बीच हुई टक्कर में लकड़ी कारोबारी की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भर्ती कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं, दूसरी ओर चालक पिकअप को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पौने आठ बजे नखासा थाना क्षेत्र के गांव बराही निवासी शाकिर (45) पुत्र नत्थू की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका साथी शफीक घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब लकड़ी कारोबारी ट्रैक्टर-ट्राली में बल्ले भरकर अपने गांव से मुरादाबाद जिले के गांव महमूदपुर माफी जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे ही बहमन जहरा स्कूल के नजदीक पहुंची तो पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। हादसे में शाकिर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जमा हुई राहगीरों की भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को संभल जिला अस्पताल भर्ती कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed