{"_id":"65dcf3947e5fa57ea609c264","slug":"tractor-march-taken-out-peacefully-from-galua-factory-to-dehpa-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-108176-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गैलुआ फैक्टरी से देहपा तक शांतिपूर्वक निकाला ट्रैक्टर मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गैलुआ फैक्टरी से देहपा तक शांतिपूर्वक निकाला ट्रैक्टर मार्च
Tue, 27 Feb 2024 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुरसानी (संभल)। भाकियू टिकैत के आह्वान पर 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्वक ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। नखासा थाना क्षेत्र में संभल-हसनपुर रोड पर गैलुआ फैक्टरी के पास से सुबह 12 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक ट्रैक्टर मार्च निकाला गया।
भाकियू टिकैत के जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया था। इसके बाद सभा की गई। इसे किसान नेताओं ने संबोधित किया। एक घंटे बाद मौके पर नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह और सीओ असमोली संतोष कुमार सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान गिरिराज सिंह, रोहित, योगेंद्र पाल, रामवीर सिंह, अंकित त्यागी, राजीव कुमार, बृजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, देवेश चौधरी, राजेश कुमार, हरिओम सिंह आदि रहे। अध्यक्षता खचेडू लंबरदार ने की। संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया।
ज्ञापन में उठाईं यह मांगें
आवश्यक वस्तुओं की मूल्य वृद्धि पर रोक लगाने, जीएसटी हटाने की मांग, कोविड के दौरान रेलवे द्वारा रोकी गई रियायतें पुनः शुरू कराने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सार्वभौमिक वितरण प्रणाली बनाने, मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ, पानी और स्वच्छता के अधिकार की गारंटी देने, नई शिक्षा नीति को बंद करने, सभी नागरिकों को आवास सुनिश्चित करने, वन अधिकार अधिनियम का कड़ाई से पालन कराने, सरकारी विभागों का निजीकरण बंद कराने, बिजली संशोधन विधेयक 2022 को वापस लेने।
विज्ञापन
मनरेगा में 200 दिन काम और 600 रुपये प्रतिदिन प्रति व्यक्ति मजदूरी तय कराने, बीज, उर्वरक और बिजली बिल पर सब्सिडी बढ़ाने, एमएसपी कानून की गारंटी देने, प्राकृतिक आपदा द्वारा फसल के नुकसान की भरपाई के लिए फसल बीमा योजना लागू होने, किसानों के फसली ऋण माफ करने।
केंद्र सरकार द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन को लागू करने, आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस कराने, एनपीएस को बंद और ओपीएस को लागू करने और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला न होने देने की मांग की गई है।