फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tractor collides with auto, four injured including mother and daughter

Sambhal News: ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, मां-बेटी समेत चार घायल

Tue, 12 Dec 2023 12:47 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 12 Dec 2023 12:47 PM IST
विज्ञापन
Tractor collides with auto, four injured including mother and daughter
बबराला (संभल)। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर इटऊआ गांव के पास सोमवार को गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार मां-बेटी समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया है। जहां से डाॅक्टरों ने मां-बेटी को गंभीर हालत में अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गुन्नौर के कैल गांव निवासी रक्षपाल ऑटो चलाता है। सोमवार की शाम वह गुन्नौर से ऑटो लेकर बबराला की ओर आ रहा था। ऑटो में तीन सवारियां बैठी हुई थीं। इस दौरान पेट्रोल पंप के समीप ट्रैक्टर ने पीछे से ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में चालक रक्षपाल, जुनावई के गांव खेरिया रुद्र निवासी शिवानी और उसकी 18 वर्षीय बेटी रूचि व जरीफनगर के गांव पवई निवासी राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से शिवानी और उसकी बेटी रूचि को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed