फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Took a pledge to protect cows by offering sacrifices in Yagya.

Sambhal News: यज्ञ में आहुति देकर गौ रक्षा करने का संकल्प लिया

Thu, 16 Jan 2025 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 16 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Took a pledge to protect cows by offering sacrifices in Yagya.
चंदौसी के गांव दियौरा खास में हवन में आहुतियां देते श्रद्धालु: - फोटो : आयोजक

विज्ञापन
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव विक्रमपुर ताहरपुर में मंगलवार को नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन हवन में आहुति देकर गो रक्षा का संकल्प लिया गया।
श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते हुए कथाव्यास रामा किशोरी ने बताया कि प्रह्लाद और ध्रुव ने प्रभु पर अटूट विश्वास करते हुए भक्ति का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया। दोनों ही कठोरतम दंडों और यातनाओं से भी नहीं डरे और ईश्वर की आराधना करते रहे। ठीक उसी प्रकार हमें भी जीवन के संकटों से नहीं डरना चाहिए। भगवान पर विश्वास करके उनकी आराधना में लीन होना चाहिए। भगवान भक्तों की सच्ची पुकार सुनकर निश्चित ही उन पर कृपा बरसाते हैं। वर्तमान में बच्चों में अच्छे संस्कार के लिए उन्हें भक्त ध्रुव व प्रह्लाद की कथा सुनानी चाहिए। इससे उनमें अच्छे भाव और संस्कार जन्म लेते हैं। भरत का अर्थ जीवन में त्याग है। अपने हक का त्याग करना रामायण और दूसरे का हक छीनना महाभारत है।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व प्रधान वीरभान सिंह यादव, धर्मवीर सिंह यादव, लखपत सिंह, संजीव कुमार, उमेश यादव, राजेश कुमार, पप्पू सिंह, सतीश यादव, सुरेश यादव, देवेंद्र सिंह, संजू यादव, धर्मेंद्र कुमार, रविंद्र यादव, देव पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed