फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tomar became divisional vice president, Akash became district president

Sambhal News: तोमर मंडल उपाध्यक्ष, आकाश जिलाध्यक्ष बने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Tomar became divisional vice president, Akash became district president
चंदौसी। वंदे भारत राष्ट्रवादी संगठन की मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन रविवार को आरएस इंटर कॉलेज में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एसएम लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीण सिंह व प्रदेश अध्यक्ष मेजर राजीव ढल और मंडल महामंत्री राहुल चौधरी रहे। बैठक में सर्वसम्मति से दिनेश पाल सिंह तोमर को मंडल उपाध्यक्ष और आकाश कुमार को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही, अमित यादव, सत्येंद्र दिवाकर व रोहित ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष व वीके त्रिपाठी, भुवनेश पाल, रोहित कुमार व शगुन ठाकुर को जिला महामंत्री के अलावा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा के रूप में कंचन राघव व जिला महामंत्री महिला मोर्चा के रूप में रितिका राघव और नीलेंद्र सिंह राघव व इंद्रजीत सिंह यादव को जिला संरक्षक नामित किया गया। मुख्य अतिथियों ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें संगठन के प्रति ईमानदारी व लग्न से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बैठक का संचालन वीके त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर गौरव चौहान, ऋषभ चौहान, सत्येंद्र सैनी, दिनेश, कुनाल सैनी, लेखपाल, सेंसर पाल, टिंकू पाल, प्रिंस राघव, अमित यादव, दिनेश भारद्वाज, विमल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed