फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   today vaccination of corona in sambhal

जिले भर की ग्राम पंचायतों में लोगों को आज लगेगा कोरोना का टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
today vaccination of corona in sambhal
बहजोई। जिले भर की ग्राम पंचायतों में लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने कहा कि जिले में कोरोना टीकाकरण में और तेजी लाए जाने की जरूरत है। इसके लिए प्रतिदिन ग्राम पंचायतों में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस बीच पंचायती राज, आपूर्ति, ग्राम्य विकास, आईसीडीएस व राजस्व विभाग की सहभागिता रहेगी। इस बीच चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सीडीओ ने कहा कि ग्राम पंचायतों में पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए। कहीं भी वैक्सीन की कमी न होने पाए। ग्राम पंचायतों में 45 वर्ष व इससे अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए टीकाकरण कराने के लिए आने वाले लोगों को आधार कार्ड साथ में लाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 18 जून 2021 को विकासखंड बनियाखेड़ा के गांव जनेटा, बेहटा साहू, मोहम्मदपुर काशी, मोहम्मद गंज, विकासखंड बहजोई के गांव बहरौली ताहरपुर, टिकटा व बहापुर पट्टी, विकासखंड पवांसा के गांव अल्लीपुर बुजुर्ग, टांडा, भवानीपुर, रसूलपुर धतरा, नूरियोसराय, बसला की मढ़ैया, फतेहपुर सराय व धुरेटा, विकासखंड संभल में गांव हजरतनगर गढ़ी, सिंहपुर सानी में टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण का शुभारंभ ग्रामप्रधानों की ओर से किया जाएगा। बैठक में पीडी रमेश चंद, डीसी मनरेगा बलवंत सिंह, डीएसओ नरेंद्र तिवारी, डीपीआरओ जाहिद हुसैन, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी तथा जिले भर के खंड विकास अधिकारियों व प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों की भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed