फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Today is the last day of OTS, electricity department could not recover dues

ओटीएस का अंतिम दिन आज, बकाया नहीं वसूल सका बिजली विभाग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day of OTS, electricity department could not recover dues
संभल। इसे जागरूकता का अभाव कहें या फिर जिम्मेदारों की उदासीनता। पावर कारपोरेशन की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) निर्धारित लक्ष्य का भी आंकड़ा नहीं छू सकी। हालांकि, बकायेदारों के पास ओटीएस का लाभ उठाने के लिए आज अंतिम दिन बचा है। लेकिन इस अंतिम दिन में कितने रजिस्ट्रेशन हो पाएंगे, इसका अंदाजा बाकी दिनों के मुकाबले लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

संभल जनपद में प्रदेश सरकार की ओटीएस एकमुश्त समाधान योजना के तहत 221108 विद्युत बकाएदारों को लाभांवित किए जाने का लक्ष्य है। मंगलवार को अंतिम दिन है। संभल डिवीजन क्षेत्र में 104 करोड़ रुपये विद्युत उपभोक्ताओं पर बकाया है। ओटीएस के तहत 93587 विद्युत उपभोक्ताओं को लाभांवित करने का लक्ष्य मिला लेकिन अब तक सिर्फ आठ हजार के करीब विद्युत उपभोक्ता ही इसका लाभ ले पाए हैं। अधिशासी अभियंता विजय कुमार यादव ने बताया कि एलएमवी-वन, टू व फाइव के बिजली उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत ब्याज में छूट देने के लिए ओटीएस योजना लागू की गई।
विज्ञापन

विभागीय टीमों द्वारा फीडर के अनुसार कैंप भी लगाए गए, लेकिन बकायेदारों द्वारा बिल जमा करने में जागरूकता नहीं दिखाई गई। अंतिम दिन मंगलवार को है। ऐसे में घरेलू, किसान, वाणिज्यिक विद्युत उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाकर अपना नाम बकाएदारों की सूची से हटवाने का काम कर सकते हैं। यदि बकाया अदा नहीं करेंगे तो विभाग कार्रवाई कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed