फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Today Holika Puja Tomorrow a riot of colors

आज होलिका पूजन कल रंगों का हुड़दंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Today Holika Puja Tomorrow a riot of colors
संभल। बृहस्पतिवार को होलिका का पूजन किया जाएगा। पूजन का शुभ मुहूर्त शाम चार बजे से रात 8:40 तक रहेगा। वहीं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 9 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। शुक्रवार को रंग खेला जाएगा।
विज्ञापन

आचार्य पंडित शोभित शास्त्री के अनुसार बृहस्पतिवार को होलिका का पूजन शुभ मुहूर्त शाम चार बजे से रात 8:40 तक रहेगा। वहीं होलिका का दहन का शुभ मुहूर्त रात 9 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। होलिका दहन से पहले उसकी पूजा करने का विधान है। इस दिन पूजा करने से जातक को हर तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलने के साथ शुभ फलों की प्राप्ति होती है। होलिका दहन के दिन सूर्योदय के समय सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान कर लें। इसके बाद होलिका पूजन वाले स्थान पर जाएं। इसके बाद पूर्व या फिर उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठ जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबसे पहले गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमाएं बनाएं। इसके बाद हाथों को धोकर पूजा प्रारंभ करें। सबसे पहले जल अर्पित करें। इसके बाद रोली, अक्षत, फूल, हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, रंग, सात प्रकार के अनाज, गेहूं की बालियां, गन्ना, चना आदि एक-एक करके अर्पित कर दें, साथ ही भगवान नरसिंह की पूजा भी कर लें। पूजन के बाद कच्चा सूत से होलिका की 5 या 7 बार परिक्रमा करके बांध दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed