{"_id":"66341fe516c051a16c0b4435","slug":"today-cm-yogi-adityanath-and-madhya-pradesh-cm-mohan-yadav-will-be-in-sambhal-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-110193-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आज संभल में रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आज संभल में रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव
Fri, 03 May 2024 04:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 03 May 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
संभल। संभल लोकसभा सीट का मतदान तीसरे चरण में सात मई को होना है। वीवीआईपी का दौरा जिले में लगातार हो रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जिले में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे पहली जनसभा संभल के कैलादेवी धाम पर स्थित मैदान में संभल लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के समर्थन में होनी है। वह दोपहर 1.10 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दूसरी जनसभा बदायूं लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के समर्थन में गुन्नौर के बाबूराम सिंह भाय सिंह डिग्री कॉलेज में होगी। दो मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। बृहस्पतिवार को देर शाम तक अधिकारियों ने सुरक्षा की व्यवस्था को परखा है।
संभल के गांव हजरतनगर गढ़ी में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में शनिवार को जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 12.30 बजे हजरतगनगर के रामलीला मैदान में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। करीब एक घंटा तक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद आगरा के लिए चले जाएंगे।