फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   to see silt dm became angry

भड़के डीएम, ईओ गुन्नौर से साफ कराई नाली

Wed, 24 Aug 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी (संभल)
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी (संभल) Updated Wed, 24 Aug 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

जिलाधिकारी एनके सिंह चौहान ने मंगलवार को गुन्नौर व बबराला नगर पंचायत का निरीक्षण किया। गुन्नौर में कार्यालय के सामने ही नाली में गंदगी पाए जाने पर अधिशासी अधिकारी से नाली सफाई कराई। इस दौरान एक दर्शक ने तालियां बजा दी तो उसे कुछ देर कोतवाली में बितानी पड़ी। वहीं एक लिपिक का वेतन रोक दिया गया?

जिलाधिकारी एनके सिंह चौहान मंगलवार को सुबह दस बजे अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति चेक करने के उद्देश्य से सुबह 10.20 बजे बबराला नगर पंचायत पहुंचे। यहां सिर्फ एक लिपिक सत्यराम मिला। जबकि कार्यालय के सभी पंखे व लाइटें चल रही थी। इसे बिजली का अपव्यय मानते हुए उसके वेतन से पांच सौ रुपये काटने तथा नदारद मिले दूसरे लिपिक रामदास का अग्रिम    आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिए।  इसके बाद जिलाधिकारी गुन्नौर नगर पंचायत पहुंचे। 
विज्ञापन


यहां कर्मचारी व ईओ तो मिले लेकिन कार्यालय के सामने ही नाली में गंदगी देखकर भड़क गए। नाराजगी व्यक्त की तो ईओ रामआसरे ने सफाई के लिए कर्मचारी को बुलाना चाहा लेकिन डीएम ने ईओ से ही सफाई करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ ने हाथों से कुछ गत्ते, दोने आदि उठाने शुरू कर दिए। यह देख एक दर्शक ने ताली बजा दी। तो उसे कोतवाली भेज दिया गया, हालांकि कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया गया। तहसील व बीआरसी कार्यालय का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम को निर्देशित किया कि वह उतने की मुकदमें सुनवाई के लिए लगाएं, जिनकी सुनवाई कर सके। बिना किसी बजह वादकारियों को तारीखों पर न दौड़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed