फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   To promote tourism in the district, the area near Narora Barrage should be developed

Sambhal News: जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नरौरा बैराज के निकट क्षेत्र को किया जाए विकसित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
To promote tourism in the district, the area near Narora Barrage should be developed
विज्ञापन

बहजोई। कलेक्ट्रेट सभागार में गंगा टूरिज्म एक्शन प्लान के तहत नरौरा बैराज के पास स्थित वेेटलैंड क्षेत्र के पर्यटन विकास को लेकर समीक्षा बैठक की गई।

मंगलवार को शाम हुई बैठक में डीएम मनीष बंसल ने राजघाट, सिसौना डांडा व नरौरा वेटलैंड को लेकर अफसरों से बातचीत की। गांव सिसौना डांडा पर गंगा घाट बनाने के प्रस्ताव को लेकर डीएम ने एक्सईएन सिंचाई से कहा कि सिसौना डांडा घाट के लिए तकनीकी जांच कराई जाए, जिससे वहां एक पक्का घाट बनाया जा सके। पवित्र गंगातट राजघाट को लेकर डीएम ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

अप स्ट्रीम नरौरा वैटलैंड के पर्यटन विकास को लेकर भी डीएम ने जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नरौरा बैराज के पास वेटलैंड क्षेत्र को विकसित स्वरूप देने को कहा। डीएम ने कहा कि कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल वहां वाकिंग ट्रेक, वॉच टावर, फेंसिंग व सोलर लाइट आदि की व्यवस्था के लिए डिजाइन व ड्राफ्ट शीघ्र बनवाएं। डीएफओ अरविंद कुमार समेत एसडीएम गुन्नौर रमेश बाबू, एक्सईएन सिंचाई राजीव कुमार, डीआईओ बृजेश कुमार व कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed