फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   to give the tipes selfdefence to girls.

छात्राओं को दिए आत्मरक्षा के टिप्स self

Thu, 04 Oct 2018 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल Updated Thu, 04 Oct 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन

चंदौसी। अपर पुलिस महानिदेशक (महिला प्रकोष्ठ) के आदेश के क्रम में पुलिस ने बुधवार को छात्राओं, महिलाओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए। छात्राओं को ताइक्वांडो के दांवपेंच सिखाए गए। वूमेन पावर लाइन, एंटी रोमियो दल आदि की जानकारी दी गई। वूमेन पावर लाइन 1090 की जिला कोआर्डिनेटर संगीता भार्गव की अगुवाई में सुबह सबसे पहले बीएमजी इंटर कालेज में कार्यशाला का आयोजन किया। सुरेश ताइक्वाडो एकेडमी से ब्लैक बेल्ट होल्डर जया राघव व अंकुश राणा ने लगभग 500 बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाए। इस मौके पर संगीता भार्गव ने कहा कि किसी भी तरह का उत्पीड़न शिकायत होने पर 1090 पर फोन किया किया जा सकता है, जिसमें फोन करने वाली का नाम पता गोपनीय रखकर समस्या का समाधान किया जाता है। उन्होंने गुड टच एंड बैड टच की विस्तार से जानकारी दी। 181 नंबर पर पारिवारिक कलह संबंधी समस्याओं के लिए फोन करके समाधान पाया जा सकता है। कार्यक्रम प्रभारी अंजू भदौरिया ने यूपी-100 की जानकारी दी। 108 व 102 एंबुलेंस के बारे में समझाया। टीम ने चार इंटर कालेजों में कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें बीएमजी इंटर कालेज की प्रधानाचार्या रमा रस्तोगी, बाबूराम इंटर कालेज की रेनू वार्ष्णेय, रामप्यारी इंटर कालेज की प्रधानाचार्य का भी विशेष सहयोग रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed