फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   TMU team defeated Royal XI by seven runs.

Sambhal News: टीएमयू की टीम ने रॉयल इलेवन को सात रन से हराया

Thu, 20 Nov 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 20 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
TMU team defeated Royal XI by seven runs.
चंदौसी के मॉडल लॉ कॉलेज के मैदान पर क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता ​खिलाड़ी - संवाद - फोटो : credit
चंदौसी (संभल)। मॉडल लॉ कॉलेज के मैदान पर चल रहे एसपीएस कप क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को रॉयल इलेवन और टीएमयू की टीम के बीच रोचक मुकाबला हुआ। टीएमयू ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत सात रन से जीत दर्ज की। गेंदबाज विशांत चौधरी ने पांच विकेट हासिल किए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को टीएमयू के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। इसमें पीयूष ने 33, अंकित कुमार ने 29 और सुरजीत ने 15 रनों का योगदान दिया। रॉयल इलेवन के गेंदबाज विमल कुमार ने 3 और संजय शर्मा व प्रवीण ने 2-2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल इलेवन की टीम 139 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज भुवन ने 36, अमन ने 20 और विमल ने 15 रनों का योगदान दिया। टीएमयू की ओर से विशांत चौधरी ने पांच और अंकित ने एक विकेट हासिल किया। अंपायर की भूमिका में गौरव और अंकुर ठाकुर ने निभाई। स्कोरिंग अनंत ने की। इस मौके पर फरहाद खान, विक्की सिंह, रोहित, आलोक, मोहित पंजाबी, अंशु शर्मा, हरसिल, रोहित, विकाश, सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed