फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tired of her boyfriend's harassment, the girl attempted to commit suicide in the Collectorate

Sambhal News: बारिश के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस से धक्का-मुक्की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Tired of her boyfriend's harassment, the girl attempted to commit suicide in the Collectorate
जुनावई(संभल)। गांव दिल्लीपुर सुखेला में बुधवार को बारिश के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस के साथ एक पक्ष ने अभद्रता करते हुए धक्का मुक्की कर दी। थाना पुलिस पहुंचने पर आरोपी भाग गए। मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव दिल्लीपुर सुखेला में बुधवार को भोले यादव अपने भाई महादेव, जयवीर व महावीर के साथ मिलकर कश्यप समाज के लोगों की दीवार तोड़कर बारिश का पानी निकालना चाहते थे। कश्यप समाज के लोगों ने दीवार तोड़ने से मना किया तो दोनों पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। कश्यप समाज के लोगोंं ने 112 पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई और यादव समाज के लोगों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने सिपाही अजय कुमार के साथ अभद्रता करते हुए धक्का मुक्की कर दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग गए। थाना प्रभारी मेघपाल सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed